{"_id":"372c362d0ebb7d48c14a557e7e087212","slug":"the-child-died-from-diarrhea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरिया से एक परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक दस साल की लड़की ने दम तोड़ दिया। उसके परिवार के चार अन्य लोग भी डायरिया से पीड़ित हैं। एक की हालत नाजुक है। मंगलवार को डॉक्टरों की एक टीम ने सीएचसी जाकर पीड़ितों की जांच की है।
विज्ञापन
जैदपुर कस्बे के मोहल्ला बड़ापूरा निवासी मुख्तार अहमद अंसारी के परिवार में सोमवार रात को घर के पांच लोगों को उलटी दस्त होने लगी। मोहल्ले वालों ने सभी को पहले प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया था लेकिन डॉक्टर द्वारा रेफर करने के बाद जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार सुबह भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान साबरीन बानो (10) की मौत हो गई। जबकि पिता मुख्तार अहमद, दादा मुस्ताक अहमद व माता मकीउन निशा व दादी अजमुन निशा को भी डायरिया के प्रकोप ने चपेट में ले लिया है। सभी पीड़ितों का इलाज जैदपुर सीएचसी में चल रहा है। इसमें दादी अजमतुन निशा (65) की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
एक ही परिवार के पांच लोगों को डायरिया होने से बालिका की मौत के बाद पूरे मोहल्ले को लोग दहशत में हैं। डायरिया फैलने की सूचना पर सतरिख व जैदपुर सीएचसी की एक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। टीम ने लोगों को गंदगी से बचने व घर में सफाई रखने की सलाह दी है।
जैदपुर सीएचसी अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार का कहना है कि जब साबरीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। बाकी भर्ती मरीजों में सुधार हो रहा है।
वर्जन...
जैदपुर सीएचसी में डायरिया से बालिका की मौत की खबर मिलने के बाद एक टीम भेजी गई है। परिवार के जो अन्य लोग भर्ती हैं उनका इलाज वहीं किया जा रहा है।
-डॉ. रविंद्र कुमार, सीएमओ