{"_id":"575b07944f1c1b520a9c5b95","slug":"the-chief-miniser-will-be-awarded-10-students-of-the-distric","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के दस मेधावियों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के दस मेधावियों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला समूह के तत्वाधान में 14 जून को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जनपद के दस मेधावी शामिल हैं। इन मेधावियों में हाईस्कूल व इंटर के मेरिटोरियस शामिल हैं। यह सभी मेधावी 13 जून की सुबह करीब नौ बजे जीजीआईसी से डीआईओएस और अपने अभिभावकों के साथ रवाना होंगे।
सम्मान समारोह में जनपद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दस मेधावी शामिल किए गए हैं। मेधावी सूची में शामिल श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की अंजली वर्मा ने हाईस्कूल में जनपद टॉप किया है। महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की साक्षी वर्मा ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी कॉलेज की प्रतिमा सिंह व सोनाली वर्मा ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में दूसरा तो प्रेरणा वर्मा ने इंटरमीडिएट में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की आयुषी सिंह ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में पांचवां व इसी कॉलेज की आयूषी चौधरी ने छठा स्थान प्राप्त किया है। जय हिंद इंटर कॉलेज आवास विकास कॉलोनी की स्वेच्छा ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में आठवां, रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज बड़ेल की कनुप्रिया ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की आकांक्षा सिंह ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।