फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The bullies attacked the shopkeeper and threw him in the bushes

Barabanki News: दबंगों ने दुकानदार पर हमला कर झाड़ियों में फेंका

Thu, 28 Aug 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 28 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The bullies attacked the shopkeeper and threw him in the bushes
कुर्सी। थाना कुर्सी क्षेत्र में चाट के ठेले पर शराब पीने से रोकना एक दुकानदार को भारी पड़ा। नाराज युवकों ने दूसरे दिन दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर बेहोशी की हालत में झाड़ियों में फेंक दिया। एक राहगीर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अनवारी निवासी अशोक राठौर ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र वेंकटेश प्रसाद (20) किसान पथ अंडर पास के नीचे चाट का ठेला लगाता है। 24 अगस्त की दोपहर गंगौली निवासी सलमान अपने चार साथियों के साथ ठेले पर पहुंचा। उसने फाइबर गिलास लेकर साथियों के साथ शराब पीना शुरू कर दी। वेंकटेश ने जब ठेले पर शराब पीने से मना किया तो दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। आस पड़ोस के लोगों के जुटने से युवक धमकाते हुए चले गए।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता ने बताया कि बुधवार भोर को जब उनका पुत्र किसान पथ पर मार्निंग वॉक के लिए गया था, तभी इजबरी गांव के निकट सलमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला बोलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एसएचओ कुर्सी अनिल सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed