{"_id":"60f471218ebc3e68026a1da7","slug":"the-boundary-wall-of-the-police-line-collapsed-within-two-years-barabanki-news-lko5875532105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में ही ढह गई पुलिस लाइन की बाउंड्रीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में ही ढह गई पुलिस लाइन की बाउंड्रीवाल
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस विभाग में भी बाउंड्रीवाल से लेकर आवासों की मरम्मत आदि कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसी का नतीजा है कि दो साल पहले ही बनी पुलिस लाइन की बाउंड्रीवाल पूरी तरह से ढह गई। लाखों की लागत से बनी बाउंड्रीवाल ढहने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने इसकी जांच शुरू कराई है। जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत भी कप्तान ने दिए हैं।
पुलिस कर्मियों व उनके परिवारीजनों को बेहतर सुविधा मिल सके, इसके लिए विभाग में आवास, बैरक व बाउंड्रीवाल आदि की मरम्मत करवाने के साथ नया काम भी कराया जाता है। इसी के तहत पुलिस लाइन की बाउंड्रीवाल को भी वर्ष 2018-19 में नए सिरे से बनवाया गया था लेकिन इस बाउंड्रीवाल के निर्माण में जहां लाखों का खर्च हुआ, वहीं मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
इसी का नतीजा रहा कि यह बाउंड्रीवाल महज दो साल में ही ढह गई। ऐसे में यह साफ है कि इस काम में किस तरह से धन का बंदरबांट किया गया है। यह कोई एक मामला नहीं है, यदि पुलिस लाइन से लेकर, थाना, पुलिस क्लब, पुलिस गेस्ट हाउस आदि जगहों पर हुए निर्माण कार्य की सही तरीके से जांच कराई जाए तो लाखों के भ्रष्टाचार का मामला सामने आ सकता है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार विभाग में पैसों की इस तरह से बरबादी की गई है कि एसपी आवास से लेकर कार्यालय व अन्य जगहों पर बने बाथरूम का कायाकल्प हकीकत में तो नहीं कराया गया लेकिन इसे कागजों में पूरा कर पैसे निकाल लिए गए। ऐसे मामले जब एसपी के सामने आए तो वह भी सन्न रह गए। अब इन तमाम मामलों में जांच के बाद ही असलियत सामने आ सकेगी।
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस लाइन में बनी बाउंड्रीवाल महज दो साल में ही ढह गई है। ऐसे में इस पूरे मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। विभाग में हुए अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।