{"_id":"6956d752eb97d7da3d06e86c","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-the-canal-murder-is-suspected-barabanki-news-c-315-1-brp1006-155317-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नहर में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नहर में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
Fri, 02 Jan 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। कोतवाली फतेहपुर इलाके में सूरतगंज मार्ग पर जरखा गांव के पास बृहस्पतिवार को शारदा सहायक नहर में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। मृतक के पेट में रस्सी बंधी थी, जबकि जेब में 150 रुपये, मोबाइल फोन व बाइक की चाभी मिली। हत्याकर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मोबाइल के माध्यम से मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
ग्रामीणों के अनुसार, जरखा सुबह नहर पुल के नीचे करीब 35 वर्षीय युवक का शव पानी में उतरा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाकर तलाशी ली। आसपास के गांव के कुछ लोगों को बुलाया गया। मृतक के पेट में बंधी रस्सी से मामला संदिग्ध हो गया। देर शाम तक पुलिस लापता लोगों के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त के प्रयास में लगी रही। पड़ोस के जिले सीतापुर में भी सूचना प्रसारित कराई गई है। एसएचओ संजीत सोनकर ने बताया कि शव पांच से छह दिन पुराना है। फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र कर लिए हैं। शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पुलिस मोबाइल फोन को ठीक कराकर उसमें मिलने वाले नंबरों से पहचान की कोशिश में लगी है।