{"_id":"696fd1425244b8f64302149e","slug":"the-bodies-of-a-young-man-and-a-teenager-were-found-hanging-from-a-noose-barabanki-news-c-315-1-brp1006-156854-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: युवक और किशोरी के शव फंदे से लटके मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: युवक और किशोरी के शव फंदे से लटके मिले
Wed, 21 Jan 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सतरिख/रामसनेहीघाट। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को एक युवक और एक किशोरी के शव फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शुरुआती जांच में इन्हें आत्महत्या का मामला मान रही है।
सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम पाराकुंवर निवासी शिवम रावत (23) सोमवार शाम से लापता थे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह घर से करीब 150 मीटर दूर एक बाग में आम के पेड़ से उनका शव लटका मिला। एसएचओ डीके सिंह के अनुसार, शिवम अविवाहित थे और कभी-कभी वाहन चलाने का काम करते थे। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
वहीं रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के वनपुरवा गांव में उदय नारायण की पुत्री नेहा (17) का शव मंगलवार सुबह घर के आंगन में फंदे से लटका मिला। बेटी का शव देखते ही मां की चीख निकल गई, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मृतका दो बहनों में छोटी थी। गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मृतकों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लग सके।