{"_id":"61916257a640ae79416a9636","slug":"the-bike-rider-absconded-by-snatching-the-student-s-mobile-barabanki-news-lko604450884","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का मोबाइल छीन बाइक सवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का मोबाइल छीन बाइक सवार फरार
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। बाइक सवार बदमाश कोचिंग से घर लौट रही छात्रा का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। छात्रा ने इसकी शिकायत जैदपुर थाने की अहमदपुर चौकी पुलिस से की। इसके बाद अहमदपुर चौकी पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की रिकार्डिंग से बदमाशों की बाइक की शिनाख्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जैदपुर थाने की अहमदपुर चौकी क्षेत्र की एक छात्रा टीईटी की कोचिंग करने बाराबंकी शहर आती है। रोजाना की तरह वह शनिवार को भी कोचिंग छूटने के बाद साइकिल से घर जा रही थी। इसी दौरान पारा कोठी नहर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। बदमाशों का विरोध करते हुए छात्रा पहले तो भिड़ी बाद में बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गए।
छात्रा ने शोर मचाया लेकिन आसपास कोई राहगीर भी नहीं दिखा। इसके बाद घर पहुंची छात्रा ने जैदपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अहमदपुर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग खंगाली। छात्रा से बदमाशों की बाइक की शिनाख्त कराने के साथ मामले की जांच शुरू की। अहमदपुर चौकी इंचार्ज सुशाल त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। वहीं प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुबंशी ने बताया कि घटना हुई है तो खुलासा भी किया जाएगा।