फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The arbitrariness of cold store operators should be stopped.

Barabanki News: कोल्ड स्टोर संचालकों की मनमानी पर रोक लगे

Thu, 19 Mar 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 19 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The arbitrariness of cold store operators should be stopped.
बाराबंकी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों ने कहा कोल्ड स्टोर संचालकों की मनमानी पर रोक लगाई जाए और भंडारण शुल्क निर्धारित करने के लिए कोल्ड स्टोर मालिकों और किसानों की बैठक फिर से बुलाई जाए। अपर जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याएं सुन निराकरण के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों की अनुपालन आख्या की जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजकुमार सिंह ने प्रत्येक शिकायत के निस्तारण की बिंदुवार समीक्षा की। इसके उपरांत किसान ने अपनी समस्याएं गिनाई। किसान नेता विक्रांत सैनी ने आलू भंडारण शुल्क की समीक्षा के लिए कोल्ड स्टोर मालिकों और किसान प्रतिनिधियों की बैठक फिर से बुलाने का अनुरोध किया। उन्होंने दुंदपुरवा पावर हाउस के बरेठी गांव में बिजली का खंभा न लगने की समस्या भी बताई। विकास खंड त्रिवेदीगंज के किसान शिवमोहन वर्मा ने बताया कि जलजीवन मिशन के अंतर्गत कई गांवों में अभी तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड देवा के किसान राघवेंद्र सिंह ने ग्राम उसरहा में चकमार्ग की पटाई पूरी करने की मांग की। देवेंद्र सिंह ने सिद्धौर के ग्राम ढेढिया में टंकी और टोटी न लगने से आमजन को हो रही समस्या से अवगत कराया। लालजी यादव ने देवा ब्रांच में नहर के आधी क्षमता से चलने और जायद में मेंथा की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने की मांग की। त्रिवेदीगंज के ग्राम पंचायत बहुता में किसानों के मना करने के बावजूद जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने की शिकायत भी की। अपर जिलाधिकारी संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के निराकरण के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed