फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The 5 thousand applications for 171 posts

171 पदाें के लिए आए 5 हजार आवेदन

Thu, 21 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 21 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The 5 thousand applications for 171 posts
च‌िक‌ित्‍सक
स्वास्थ्य विभाग में करीब 171 पदों पर संविदा पर कर्मियों को रखा जाना है। इसके लिए विभाग ने पात्रता रखने वाले लोगों से आवेदन मांगे थे। विभाग की मानें तो इन पदों के लिए करीब 5 हजार के आसपास आवेदन आए हैं। सभी पदों के लिए 23 जुलाई से कलेक्ट्रेट में साक्षात्कार होगा। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाए जाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक से लेकर कर्मचारियों तक को संविदा पर रखा जाएगा। इसके लिए 171 पदाें के लिए आवेदन मांगे गए थे। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इन पदों के लिए करीब 5 हजार के आसपास आवेदन आए हैं। इन आवेदन पत्रों की छंटाई का कार्य शुरू हो गया है। डीएम इन भर्तियों को लेकर काफी गंभीर हैं।
विज्ञापन


क्योंकि इससे पहले भी दो बार इन पदों पर होने वाली भर्तियों को निरस्त किया जा चुका है। तत्कालीन डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने अवैध वसूली की शिकायत मिलने और नियम विपरीत भर्ती करने के आरोपों की जांच कराई तो जांच में शिकायत सही पाई गई जिस पर उन्होंने पूरी प्रक्रिया को निरस्त करते हुए शासन को इस संबंध में अवगत भी करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा डीएम अजय यादव इस बार भर्ती प्रक्रिया में ऐसा कुछ भी नहीं होने देना चाह रहे जिससे भर्ती में कोई बाधा आ सके। इसलिए उन्होंने खुद अपनी निगरानी में एक कमेटी गठित की है जो आवेदकों का साक्षात्कार लेगी। 


स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न 171 पदों पर संविदा के आधार पर कर्मचारियों और चिकित्सकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे करीब 5 हजार के आसपास आवेदन आए हैं। जिनकी छंटाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। भर्ती की प्रक्रिया डउीएम की ओर से गठित की गई टीम की निगरानी में होगी। -डॉ. सतीश चन्द्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed