फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   tension

उफनाई घाघरा का पानी 14 गांवों तक पहुंचा

Sun, 04 Aug 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
tension
बाराबंकी। घाघरा में उफान से तराई के 14 गांवों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इन गांवों में रविवार को नदी का पानी पहुंच गया है। इससे भयभीत लोग सुरक्षित स्थान तलाशने लगे हैं। उन्हें किसी भी समय घरों में पानी घुसने का डर सता रहा है। नदी के तेवरों को देखते हुए तराई के सभी एसडीएम को बराबर नजर रखने तथा कर्मचारियों पूरी तरह से सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

सिरौलीगौपुर तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का पानी खतरे के निशान 106.076 मीटर से थोड़ा नीचे 105.886 मीटर तक पहुंच गया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे तराई के भैरवकोल, सराय सुरजन, सनावा, बंधौली पुरवा, कोठी डीह, सिरौलीगुंग, बिहड़, भया का पुरवा, सरदहा, तेलवारी, इटहुआ पूरब, गोबरहा, बबुरी और घुटरु गांवों तक पानी पहुंच गया है। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। लोग सुरक्षित स्थान तलाश में जुट गए हैं। बहुत से लोगों ने पलायन भी शुरू कर दिया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के टेपरा गांव को प्रशासन ने पूरी तरह से खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी
घाघरा के जलस्तर पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। अधिशासी अभियंता बाढ़ उत्कर्ष भारद्वाज के मुताबिक ड्रोन कैमरे की मदद से नदी के जलस्तर की स्थिति का आंकलन कर सकते हैं। इसकी पूरी रिपार्ट डीएम व शासन को भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय भी बाढ़ पर बराबर नजर रखे है। प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जा रही है। बाढ़ खंड पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित होती दो लाख आबादी
बाढ़ से तराई क्षेत्र की सिरौलीगौसपुर, रामनगर और रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के 450 गांवों की करीब दो लाख की आबादी प्रति वर्ष प्रभावित होती है। इन गांवों के लोग कई माह घर से रहने को मजबूर होते हैं। लोग तटबंध व अन्य स्थानों पर जीवन गुजारने को मजबूर होते हैं।

घाघरा का पानी तेजी से बढ़ रहा है। सिरौलीगौसपुर के करीब 14 गांवों तक पानी पहुंच गया है। इसे देखते हुए एसडीएम को नदी के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क किया गया है।
-संदीप गुप्ता, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed