फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   temperature down till 5 digree

पांच डिग्री तक लुढ़का पारा

Mon, 14 Dec 2015 11:24 PM IST
बराबंकी/अमरउजाला ब्यूरो
बराबंकी/अमरउजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
शाम ढलते फिर से तेज ठंड बढ़ गई। जिसके चलते लोग घरों में दुबक गए। सुबह कोहरे का असर भी रहा। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 14 घंटे देरी से चल रही हैं। जिससे यात्री ठिठुरते हुए ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। सोमवार को तापमान अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन


सोमवार की भोर से ही भीषण ठंड रही। लोग घरों में दुबके रहे। सोमवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। सुबह बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि दोपहर में निकली धूप से थोड़ी राहत मिली लेेकिन सर्द हवाओं के चलते धूप का प्रभाव भी कम रहा।
विज्ञापन


कोहरे का भी प्रभाव रहा। जिसके चलते ट्रेनों व बसों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेनों व बसों की लेट लतीफी के चलते यात्री स्टेशन पर उनके आने का इंतजार करते रहे। शाम ढलते ही ठंडक फिर से तेज हो गई। जिससे लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटरी दुकानदारों ने अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के डाटा पर्यवेक्षक योगेंद्र सिंह  ने बताया कि मंगलवार को ठंडक और तेज होगी।

ये ट्रेनें हुई लेट
गोरखधाम एक्स. (2556)  दो घंटे
दून एक्सप्रेस (3010) सवा दो घंटे
फरक्का एक्स. (3484) ढाई घंटे
शहीद एक्स. (4674)  14  घंटा लेट
कैफियत एक्स. (2226) साढ़े पांच घंटे
सरयू यमुना एक्सप्रेस .(4649) आठ घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed