फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   temperature down, people got relief

तापमान में गिरावट से मिली राहत

Wed, 11 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
temperature down, people got relief
सुहाने मौसम में सुखना लेकर पर पर्यटन - फोटो : amar ujala

पिछले कई दिनों से गर्मी व उमस की मार झेल रहे लोगोें ने बुधवार को कुछ राहत महसूस की। पूरे दिन धूप छांव का खेल चला लेकिन बीच-बीच बह रही हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहावना होने से बाजार व सड़क पर रौनक रही। दोपहर में पार्कों में भी बच्चे खेलते नजर आए।

विज्ञापन


बुधवार को तापमान अधिकतम 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में बादल छाए रहे तो बह रही हवाओं से पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी व उमस की मार झेल रहे लोगों ने राहत महसूस की। बादल छाने पर उमस बढ़ी तो उस पर ठंडी हवा ने मरहम लगा दिया।
विज्ञापन


तापमान में गिरावट होने से घरों में दुबके रहने वाले लोग दोपहर में बाहर निकल कामकाज निपटाते नजर आए। मौसम में नरमी से पार्क भी गुलजार रहे। मंगलवार को तापमान अधिकतम 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके सापेक्ष बुधवार को तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी मौसम का मिजाज बुधवार जैसा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed