{"_id":"57c5d2234f1c1bc6162cb497","slug":"tehsildars-stopped-the-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदारों के कार्य बहिष्कार से फरियादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदारों के कार्य बहिष्कार से फरियादी परेशान
Amar ujala Bureau
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायाब तहसीलदार और तहसीलदारों के कार्य बहिष्कार के चलते मंगलवार को फरियादियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। समस्याओं का समाधान न हो पाने से उन्हें मायूस लौटना पड़ा।
उत्तर प्रदेश राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि शासन स्तर से हमारी समस्याआें का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारी मांग है कि नायब तहसीलदारों को वेतन 42 सौ से बढ़ाकर 48 सौ किया जाए।
इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाए। प्रदर्शन कर रहे तहसीलदारों ने अपनी मांगोें का ज्ञापन प्रमुख सचिव राजस्व को संबोधित एडीएम अनिल कुमार सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन
इस मौके पर तहसीलदार संतोष कुमार राय, महेंद्र कुमार, संजय यादव व बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे। आय प्रमाण पत्र बनवाने आए राजेश बताते हैं पहले लेखपाल हड़ताल पर थे। मंगलवार को जब तहसील कार्यालय पहुंचा तो देखा नायब तहसीलदार और तहसीलदार भी हड़ताल पर हैं।
जिसकी वजह से आय प्रमाणपत्र नहीं बन पाया। राजेश ने बताया कि एसडीएम कोर्ट पर मुकदमा चल रहा था जिसकी आज पेशी होनी थी। लेकिन हड़ताल की वजह से पेशी नहीं हो सकी और निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।