फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tehsildar's driver gets compulsory retirement

तहसीलदार के वाहन चालक को मिली अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Thu, 28 Nov 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar's driver gets compulsory retirement
बाराबंकी। रामनगर तहसीलदार के वाहन चालक कृष्णकुमार सिंह को स्क्रीनिंग कमेटी ने जांच रिपोर्ट के बाद जबरन रिटायरमेंट दे दिया। कृष्णकुमार सिंह द्वारा लगातार शराब का सेवन करने और बिना सूचना के लंबी अवधि तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर ये फैसला लिया है।
विज्ञापन

रामनगर तहसीलदार ने चार दिसंबर 2016 को स्क्रीनिंग कमेटी को ये अवगत कराया था कि उनके वाहन चालक कृष्णकुमार सिंह नियुक्ति के दौरान लगातार अनुपस्थित रहे थे। इस पर उनका एक माह का वेतन भी रोका गया था मगर कार्य में सुधार नहीं हुआ। यहां तक की कृष्णकुमार सिंह की पत्नी सुधा सिंह द्वारा भी जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर पति के दिनभर शराब के नशे में धुत होने और पीटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि वाहन चालक कृष्णकुमार सिंह अक्तूबर 2014 से 23 जनवरी 2015 तक बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहे थे। इस पर स्क्रीनिंग कमेटी ने अपना फैसला सुनाते हुए वाहन चालक कृष्णकुमार सिंह को जबरन रिटायरमेंट दे दिया। इस निर्णय के बाद विभाग में इसकी चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed