फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenagers will get corona vaccine from today

किशोरों को आज से लगेगा कोरोना का टीका

Mon, 03 Jan 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teenagers will get corona vaccine from today
बाराबंकी। कोरोना की तीसरी लहर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, मरीज मिलने लगे हैं। ऐसे में किशोर-किशोरियों को कोरोना से बचाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शासन के आदेश पर सोमवार से किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में करीब ढाई लाख किशोर-किशोरियों को चिह्नित किया गया है जिन्हें पहले चरण में कोरोना का टीका लगाया जाना है। इसके लिए जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी टीका केंद्र बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में कोरोना से किशोर-किशोरियों को बचाना बहुत जरूरी हो गया है। शासन ने भी सोमवार 3 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने का आदेश दिया है। जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों की संख्या करीब 2.35 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मिले आदेश के बाद सोमवार से चिह्नित किए गए किशोर-किशोरियों को पहले चरण में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। विभाग ने इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी होने का दावा करते हुए कहा कि इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं।
किशोर-किशोरियों को टीका लगाए जाने को लेकर शासन ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में जिन्हें कोरोना का टीका लगाया जाना है, उन्हें पहले ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। जिन्होंने पहले से बुकिंग करा रखी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा।

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के करीब ढाई लाख किशोर-किशोरियों को पहले चरण में सोमवार से कोरोना का टीका लगाया जाना है। टीकाकरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed