फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenager kidnapped again after six months, case on two

Barabanki News: छह माह बाद किशोरी का दोबारा अपहरण, दो पर केस

Mon, 13 Mar 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 13 Mar 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped again after six months, case on two
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदारी में आई करीब 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण होने का मामला सामने आया है। पिता ने युवक व उसके चाचा पर अपहरण का आरोप लगाते हुए बेटी को वेश्या बाजार में बेचे जाने की आशंका जताई है। खास बात यह है जिस युवक पर अपहरण का आरोप लगा है, उसने छह माह पहले भी इसी किशोरी को गायब किया था। होली से कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूूटा था। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



कोठी थाना क्षेत्र की किशोरी को छह माह पहले गांव का ही युवक भगा ले गया था। तब कोठी पुलिस ने किशोरी को तलाश कर युवक को जेल भेजा था। होली के कुछ दिन पहले ही युवक जेल से छूटा था। परिजनों के अनुसार, इन दिनों किशोरी शहर कोतवाली क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आई थी।
विज्ञापन



शनिवार को किशोरी के पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को विमलेश व संतोष फिर उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर ले गए हैं। पिता ने आशंका जताई कि पुत्री को वेश्या बाजार में बेचा जा सकता है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि आरोपी चाचा-भतीजे हैं। वहीं कोठी के एसएचओ केेके यादव ने बताया कि छह माह पहले किशोरी को तलाश कर आरोपी युवक को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed