फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenager drowned in river, search continues

नदी में डूबी किशोरी, तलाश जारी

Mon, 14 Mar 2022 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned in river, search continues
बेलहरा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला में शौच के लिए नदी किनारे गईं दो चचेरी बहनों में से एक नदी में डूब गई। रोती-बिलखती दूसरी बहन ने गांव पहुंचकर इस घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरी की काफी तलाश कराई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के छेदा चौकी अंतर्गत कृपाली पुरवा मजरे सैलक जलालपुर के होलीराम की 15 वर्षीय पुत्री नीतू अपनी चचेरी बहन रूबी (10) के साथ रविवार सुबह करीब 10 बजे शौच के लिए गांव के बाहर चौका नदी के पास गई थी। कुछ देर बाद रूबी चिल्लाते हुए गांव पहुंची और बताया कि पैर फिसलने से नीतू नदी के गहरे पानी जा गिरी और डूब गई।
विज्ञापन

इतना सुनते ही आननफानन सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस को नदी के किनारे नीतू का एक चप्पल मिला। बिना देरी किए पुलिस ने कई गोताखोरों को लगाकर नदी में नीतू की तलाश शुरू करवाई मगर पता नहीं चल सका। इसे लेकर परिवारीजन पूरा दिन रोते-बिलखते रहे। पूरे दिन ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस नदी किनारे मौजूद रही। शाम को छेदा चौकी प्रभारी हरिशंकर साहू ने बताया कि गोताखोरों की मदद से किशोरी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed