फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   teenager died after getting stuck in rotavator while plowing field in Barabanki

Barabanki News: खेत जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर किशोर की मौत, लाश देख चीख उठे घरवाले

Sun, 15 Jun 2025 05:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 05:06 PM IST
सार

बाराबंकी में खेत जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर किशोर की मौत हो गई। उसकी चीख निकली और अगले ही पल दम तोड़ दिया। बेटे की लाश देख घरवाले चीख उठे। 

विज्ञापन
teenager died after getting stuck in rotavator while plowing field in Barabanki
मौके पर एकत्र लोग, जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में रविवार को खेत जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर किशोर की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। खबर फैली तो गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना जैदपुर थाना क्षेत्र के मुरलीगंज गांव की है। गांव निवासी अशोक कुमार किराए के ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहे थे। इस दौरान उनका पुत्र आशीष कुमार (13) रोटावेटर पर बैठा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे वह रोटावेटर के अंदर की तरफ गिर गया और धारदार पत्तियों में फंस गया। इससे उसकी चीख निकल गई। जब तक चालक गाड़ी रोकता तब तक उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


चालक ने गाड़ी रोककर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण भागकर पहुंचे। कुछ ही देर में परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि वह दो भाइयों में छोटा था। घटना से माता-पिता व भाई सदमे में हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed