{"_id":"5d1cf9d38ebc3e3cc71ef008","slug":"teenage-missing-barabanki-news-lko4687351174","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से संदिग्ध हालत में लापता हुई किशोरी, शिक्षक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से संदिग्ध हालत में लापता हुई किशोरी, शिक्षक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। घर पर अकेली किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिवारीजनों ने गांव के ही एक युवक पर उसके अपहरण का शक जताया है। लेकिन पुलिस ने लापता किशोरी के भाई की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर एक शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मामला थाना क्षेत्र टिकैतनगर के ग्राम पूरेडलई का है। यहां के निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है की उसकी 16 वर्षीय बहन मंगलवार की दोपहर घर पर अकेली थी। उसी समय वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर पीड़ित ने किशोरी के अपहरण की तहरीर पुलिस को दी और गांव के ही एक व्यक्ति पर आशंका जाहिर की है।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच के दौरान घर के मोबाइल पर एक दिन पहले किशोरी द्वारा देर रात बात होने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने जब नंबर का पता किया तो यह नंबर किशोरी के ही विद्यालय के शिक्षक का निकला। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक पीके झा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है ।