फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenage girl murdered after gang rape, body found on river bank

Barabanki News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, नदी किनारे मिला शव

Mon, 08 Jan 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 08 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl murdered after gang rape, body found on river bank
बाराबंकी। सीतापुर से 25 दिन पहले लापता हुई एक किशोरी का शव शनिवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र में रेठ नदी के किनारे मिट्टी में दबा मिला। सीतापुर पुलिस ने हत्या में शामिल दो युवकों की निशानदेही पर शव बरामद करने के बाद बाराबंकी में पोस्टमार्टम कराया। दोनों युवक किशोरी को नौकरी का लालच देकर पहले लखनऊ ले गए फिर बाराबंकी में ही एक ईंट-भट्ठे पर करीब नौ दिन तक बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन


जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की किशोरी कुछ दिन से सीतापुर जिले के महमूदाबाद में किराए पर रहकर कहीं नौकरी करती थी। बीते 14 दिसंबर को किशोरी ने परिजनों से मोबाइल पर बताया था कि बाराबंकी आ रही है लेकिन शाम छह बजे उसका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन


17 दिसंबर को किशोरी की मां ने महमूदाबाद कोतवाली पहुंचकर बाराबंकी के ही गदिया गांव के युवक सूरज पर पुत्री के अपहरण का केस दर्ज कराया। सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली की पुलिस ने किशोरी की काॅल डिटेल खंगाली तो कुछ और ही खुलासा हुआ। लापता होने से ऐन वक्त पहले किशोरी ने बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के कटरा भयारा गांव निवासी आदित्य से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले सीतापुर पुलिस ने आदित्य व उसके मसौली थाना क्षेत्र के बाबापुरवा गांव निवासी अतुल यादव को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में पता लगा कि 14 दिसंबर को इन्ही दोनों ने किशोरी को नौकरी का झांसा देकर सीतापुर से बाराबंकी बुलाया था। दोनों किशोरी को लेकर आदित्य की चचेरी मौसी के यहां लखनऊ ले गए। मौसी से किशोरी को अपनी बहन बताया और कहीं नौकरी दिलावाने की बात कही। मगर शक होने पर मौसी ने दोनों को घर से भगा दिया।

इसके बाद दोनाें किशोरी को बाराबंकी में ईंट भट्ठे के निकट एक गुप्त फाॅर्म हाउस में ले गए। खाली पड़े इस फाॅर्म हाउस की एक कोठरी में किशोरी को नौ दिन तक रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। महमूदाबाद कोतवाली के एसएचओ ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि 23 दिसंबर को किशोरी ने विरोध किया और जाने लगी तो दोनों ने दुपट्टे से उसकी गला कसकर हत्या कर दी। रात में शव को पास में ही बह रही रेठ नदी के किनारे ले जाकर मिट्टी में दबा दिया। पुलिस ने किशोरी का बैग व मोबाइल भी बरामद किया है।




नामजद आरोपी मिला बेगुनाह
पुलिस के अनुसार किशोरी की मां द्वारा गदिया गांव के जिस सूरज नामक युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था वह बेगुनाह मिला। सूत्रों ने बताया कि उसकी किशोरी से बात तो होती थी मगर वह पूरी घटना से अंजान था। किशोरी के गायब रहने के बाद उसे कई बार पूछताछ हुई।




माता पिता का सहारा बनना चाहती थी बेटी
पोसटमार्टम हाउस में मिले किशोरी के परिजनाें ने बताया कि वह कक्षा आठ तक पढ़ी थी। घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण किशोरी माता पिता का सहारा बनना चाहती थी। वह अपने छोटे भाई को पढ़ाना भी चाहती थी। बेटी की याद करके पिता बार- बार फफक पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed