{"_id":"6681f9533dd17da4460ed146","slug":"teen-sold-for-75-thousand-case-against-three-barabanki-news-c-315-1-brp1006-119714-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: किशोर को 75 हजार में बेचा, तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: किशोर को 75 हजार में बेचा, तीन पर मुकदमा
Mon, 01 Jul 2024 06:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र रामनगर के एक किशोर को कथित रूप से गुजरात में 75 हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। युवक 10 माह बाद भी घर नहीं लौटा। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
रामनगर कोतवाली क्षेत्र के भैंसुरिया निवासी असहद अली के मुताबिक 11 अगस्त 2303 को उनके साथ घर के लोग भी खेत में काम करने गए थे। करीब 16 साल का बेटा जीशान घर पर ही था। दोपहर करीब 11 बजे गांव के ही सहबान, मो. इरफान व अशफाक बहला-फुसलाकर बेटे को अपने साथ ले गए और गुजरात प्रांत के अहमदाबाद भेज दिया।
पुलिस को सूचना देने के करीब 15 दिन बाद पता चला कि जीशान को गुजरात प्रांत के अहमदाबाद स्थित एक सिलाई मिल में 75 हजार रुपये में बेच दिया गया है। असहद अली ने जब इस बारे में पूछा तो आरोपियों ने बताया कि पैसा लेकर आओ और अपने बच्चे को ले जाओ।
विज्ञापन
पुलिस ने सहबान, इरफान व अशफाक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रामनगर के एसएचओ रत्नेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस गुजरात जाकर भी जांच करेगी।