फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teanaser dug in canal, missing

नहर में डूबा किशोर, लापता

Tue, 30 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 30 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
बहराइच राजमार्ग पर मसौली थाना क्षेत्र के शहावपुर स्थित नहर में मंगलवार की दोपहर गांव के कुछ लड़कों के साथ नहाने गया किशोर पानी में डूब गया। इस दौरान किशोर को डूबते देख उसके साथी मौके से भाग निकले। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किशोर की तलाश कराने के लिए गोताखोर लगाए है लेकिन उसका पता नहीं लग सका है।      
विज्ञापन

 
मसौली थानाक्षेत्र के अंतर्गत शहावपुर स्थित बाराबंकी रामनगर राजमार्ग पर पड़ने वाला पुल के पश्चिम पुलिया के पास में कुछ बच्चे  दिन के करीब दो बजे नहाने के लिए गए थे। यहां आया असीफ (17) पुत्र जावेद नहाते समय अचानक गहराई में पहुंचने से पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन


यह देख साथ नहा रहे दोस्त डर गए और आननफानन परिवारीजनों को जानकारी दी। परिवारीजनों ने इसकी सूचना मसौली पुलिस को दी। जिस पर 100 नंबर और मसौली पुलिस भी पहुंच गई लेकिन शव बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसौली पुलिस ने गोताखोर को भी बुलाकर शव की बरामद करने में लगाया लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह ने बताया है कि नहर मे  कस्बा शहावपुर के जावेद का 17  वर्षीय पुत्र असीफ अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था जो डूबकर लापता हो गया है। परिवारीजनों की सूचना पर शव बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed