फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   team visit

स्वच्छ भारत मिशन टीम ने लिया विकास कार्यो का जायजा

Thu, 14 Jan 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
team visit
देवा (बाराबंकी)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की एक केंद्रीय टीम ने बुधवार को देवा विकासखंड के ग्राम पवैयाबाद पहुंचकर वहां के विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने मिशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों के साथ अन्य विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को परखा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) टीम के केंद्रीय सलाहकार आनंद शेखर व डॉ. अनूप त्रिपाठी ने बुधवार को विकासखंड देवा के ग्राम पवैयाबाद का निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने कायाकल्प योजना के तहत प्राइमरी स्कूल में कराए गए सुंदरीकरण के कार्य को देखा। इसके बाद मिनी सचिवालय में उपलब्ध सुविधाओं और पुस्तकालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने ओपन जिम, सामुदायिक शौचालय को भी देखा। ग्रामीणों से शौचालय के प्रयोग पर जानकारी ली और गांव की स्वच्छता के लिए शत-प्रतिशत उपयोग की सलाह दी। इस दौरान टीम के सदस्यों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं के लाभ पर वार्ता की। टीम के सदस्यों ने पंचायत के विकास कार्यों पर संतोष जताया। इस मौके पर प्रमुख रूप से एडीओ पंचायत मो. सलीम, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed