फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Team reached factory with entrepreneur, many documents not found

Barabanki News: उद्यमी को लेकर फैक्टरी पहुंची टीम, नहीं मिल रहे कई दस्तावेज

Fri, 25 Oct 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 25 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Team reached factory with entrepreneur, many documents not found
उमरा ​स्थित फैक्टरी जहां इनकम टैक्स निभाग की टीम कर रही जांच।  -संवाद
बाराबंकी। कुर्सी रोड के उमरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में संचालित अंकुर ट्रेडर्स एंड मैनुफैक्चर्स फैक्टरी पर इनकम टैक्स की जांच लगातार दूसरे दिन भी जारी है। लखनऊ से एक टीम उद्यमी को लेकर फैक्टरी पहुंची है जहां कई अन्य दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही कई कर्मचारियों को बुलाकर वन टू वन पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन


वहीं लखनऊ में उद्यमी का एक और प्रतिष्ठान भी जांच के दायरे में आ गया है। कारोबार से संबंधित तमाम दस्तावेज न मिलने की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल फैक्टरी में उत्पादन कार्य ठप है और किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगी हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लखनऊ के निराला नगर निवासी अंकुर अग्रवाल व उनके भाई अनुपम अग्रवाल के उमरा स्थित अंकुर ट्रेडर्स एंड मैनुफैक्चर्स फैक्टरी पर बुधवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने जांच शुरू की थी। फैक्टरी के अलावा निरालानगर, दुबग्गा में घर व कार्यालयों में भी अलग-अलग टीमें जांच करने के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक लगातार चल रही जांच के बीच अग्रवाल बंधुओं के कारोबार संबंधी कई नए राज सामने आए हैं। इसमें कई से संबंधित अभिलेख अब तक टीम के सामने भी नहीं आ पाए हैं। इसे लेकर उद्यमियों के तमाम कर्मचारियों से भी गहन पूछताछ हो रही है। कुछ एक कर्मचारियों के जांच में सहयोग न करने की भी बात सामने आ रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।


बृहस्पतिवार को दोपहर बाद लखनऊ से एक टीम अनुपम अग्रवाल को फैक्टरी लेकर आई। यहां अब अधिकारियों की संख्या बढ़ गई है और जांच का दायरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक हुई जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर लखनऊ के लाटूश रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर भी टीम ने पड़ताल शुरू की है। माना जा रहा है कि अभी जांच लंबी चलेगी जिसमें कई और तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है। अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed