{"_id":"67e453ea79a0dd7a38020d8e","slug":"teacher-riding-a-bike-dies-in-collision-with-pickup-barabanki-news-c-315-1-brp1006-135987-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पिकअप से भिड़ंत में बाइक सवार शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पिकअप से भिड़ंत में बाइक सवार शिक्षक की मौत
Thu, 27 Mar 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन से हुई भिड़ंत में बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। दोनों घर से स्कूल के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। विद्यालय में भी शोक की लहर छा गई।
शहर के महर्षिनगर निवासी सुदेश कनौजिया सिद्धौर ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसा में तैनात थे। बुधवार सुबह वह शहर में ही रहने वाले साथी शिक्षक दिलीप कुमार जो प्राथमिक विद्यालय ख्वाजापुर में कार्यरत हैं, के साथ बाइक पर सवार होकर विद्यालय के लिए निकले थे। शहर के निकट ही लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जैदपुर रोड के पास ओवर ब्रिज से नीचे उतरते वक्त विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचने से पहले सुदेश कनौजिया ने दम तोड़ दिया। दिलीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पिकअप व चालक की तलाश की जा रही है।