{"_id":"64d939042b1b758ad90443d4","slug":"t-is-necessary-to-remember-the-horrors-of-partition-congress-is-responsible-kamlesh-barabanki-news-c-315-1-brp1006-2611-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाजन की विभीषिका का स्मरण जरूरी, कांग्रेस जिम्मेदार : कमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाजन की विभीषिका का स्मरण जरूरी, कांग्रेस जिम्मेदार : कमलेश
Mon, 14 Aug 2023 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने से पहले हमें विभाजन की विभीषिका का स्मरण करना जरूरी होगा। वह कांग्रेस सरकार ही थी, जिसने मुस्लिम लीग की मांग को मानते हुए देश का विभाजन स्वीकार किया। इसके बाद भड़के सांप्रदायिक दंगों में लगभग छह लाख लोगों ने अपनी जान गंवा दी। करीब डेढ़ करोड़ लोग शरणार्थी बनने को मजबूर हुए।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रविवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को इस त्रासदी व बलिदान को याद दिलाने के लिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना रही है। कहा कि कांग्रेस की ओर से तुष्टिकरण की नीति से आज भी देश के टुकड़े करने की साजिश की जा रही है। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर मुस्लिम लीग और कांग्रेस की मिलीभगत से नाराज थे।
जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश ने कहा कि इसी को लेकर सोमवार को शहर के पटेल तिराहे पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौन जुलूस निकला जाएगा, जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी शामिल होंगे। इस मौके पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, विजय आनंद बाजपेई मौजूद रहे।