फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   suicide attempt

मानदेय न मिलने से परेशान होमगार्ड ने किया जान देने का प्रयास

Sun, 01 Dec 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
suicide attempt
होमगार्ड विजय सेन। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। हैदरगढ़ कस्बा चौराहे पर लगे एक खंभे से शनिवार शाम होमगार्ड जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ ही दूर पुलिस बूथ पर मौजूद सिपाहियों ने स्थानीय लोगों की मदद से होमगार्ड को नीचे उतार कर सीएचसी पहुंचाया। वह छह माह से मानदेय न मिलने से परेशान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सेठमऊ गांव का रहने वाला होमगार्ड विजयसेन सिंह शनिवार शाम ड्यूटी पर सुबेहा थानेजा रहा था। हैदरगढ़ कस्बा के मुख्य चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के पोल में फांसी लगाकर वह जान देने की कोशिश करने लगा। यह देख आसपास मौजूद लोगों और कुछ दूर पुलिस बूथ पर तैनात सिपाहियों ने विजय को नीचे उतारा और सीएचसी में भर्ती कराया। विजयसेन का आरोप है कि लगातार ड्यूटी के बावजूद उसे छह माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे वह परेशान है। विजय ने यह भी कहा कि ड्यूटी लगवाने के लिए कमांडेट को पैसे देने पड़ते हैं। हैदरगढ़ प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि सुबेहा थाने में तैनात होमगार्ड ने चौराहे पर पोल से फांसी लगाने का प्रयास किया है। पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया। मामले की जांच कर वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed