फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sugar mill start will be today

क्रय केंद्रों पर पहुंचा गन्ना, आज से चलेगी हैदरगढ़ चीनी मिल

Thu, 25 Nov 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
sugar mill start will be today
बाराबंकी। जिले की एक मात्र हैदरगढ़ चीनी मिल में गन्ना पेराई का शुभारंभ बृहस्पतिवार से होगा। विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ गन्ने की पेराई शुरू हो जाएगी। चीनी मिल को शुरुआत दौर में पर्याप्त गन्ना उपलब्ध कराने के लिए जिले भर में बनाए गए क्रय केंद्रों पर किसान अपना गन्ना लेकर पहुुंच रहे हैं। गन्ना विभाग के अधिकारी केंद्रों का भ्रमण कर कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों द्वारा लगभग आठ हजार हेक्टेयर में तैयार की गई गन्नेे की फसल को शासकीय दरों पर खरीदने के लिए गन्ना विभाग ने जिले में भर में 52 क्रय केंद्र खोले हैं। जिन पर विभाग के सचिव, पर्यवेक्षक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहकर गन्ने की तौल शुरू करा रहे हैं। शासन स्तर से किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर गन्ना पर्ची भेजे जाने के बाद खरीद में तेजी आती दिख रही है।
विज्ञापन

वहीं घटतौली रोकने के लिए बांट-माप विभाग ने क्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण करने की भी योजना तैयार की है। ताकि किसानों को आर्थिक रुप से नुकसान से बचाया जा सके। उधर, जिले की एक मात्र हैदरगढ़ चीनी मिल में गन्ना पेराई की शुभारंभ को लेकर सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा निर्धारित दरों पर गन्ना खरीद के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि हैदरगढ़ चीनी मिल बृहस्पतिवार से शुरू होगी। इससे पहले 52 केंद्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर खरीदना शुरु हो गया है। किसानों के उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर गन्ना पर्ची भेजी जा रही है।

रौजागांव चीनी मिल जाता है दरियाबाद का गन्ना
जिले के दरियाबाद गन्ना समिति का अधिकांश गन्ना पास के ही अयोध्या जिले कोे रौगागांव चीनी मिल को जाता है। इस समिति के करीब चार हजार किसान हैदरगढ़ चीनी मिल की अधिक दूरी के चलते रौजागांव चीनी मिल को गन्ना सप्लाई करते हैं। इस बार भी क्षेत्र का गन्ना इसी चीनी मिल को देने की तैयारी किसानों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed