फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sudhar Grih

तीस की क्षमता वाले बालिका सुधार गृह में रखी गईं 40 संवासिनी

Wed, 24 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sudhar Grih
बाराबंकी। प्रदेश के दूसरे बालिका सुधार गृह में क्षमता से अधिक संवासिनियों को ठहराया जा रहा है। करीब 12 साल से शहर के एक किराए के भवन में संचालित इस राजकीय बालिका संप्रेक्षण गृह में तीस बालिकों के रुकने की क्षमता है। वर्तमान समय में यहां 40 संवासिनियां रह रही हैं। प्रदेश के 12 मंडलों के चालीस से अधिक जिलों की विधि का उल्लंघन करने वाली इन बालिकों को सुधार के लिए यहां ठहराने की व्यवस्था की गई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन रहने तक उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन आदि की व्यवस्था महिला कल्याण विभाग की देख रेख में होता है लेकिन संवासिनियों की जिनती संख्या यहां है उसके हिसाब से यह भवन इनके लिए उपयुक्त नहीं है। खास बात तो यह है कि यहां आने वाली महिला आयोग की सदस्य और संबंधित मंत्री भी इस पर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

शहर के देवा रोड पर स्थित एक निजी भवन को किराए पर लेकर उसमें राजकीय बालिका सुधार गृह संचालित किया जा रहा है। कम उम्र में विधि का उल्लंघन करने के मामले में आरोपित संवासिनियों को यहां लाकर उन्हें सुधारने का प्रयास किया जाता है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने तक इन बालिकाओं को इस गृह में शिक्षा, स्वास्थ्य और खानपान का पूरा ध्यान रखा जाता है। इस बालिका सुधार गृह में संवेदनहीनता की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। तीस लोगों के क्षमता वाले इस सुधार गृह में चालीस संवासिनियों को ठहराया जा रहा है। यह हाल तब है जब समय-समय पर महिला आयोग की सदस्य और संबंधित विभाग की मंत्री इसका औचक निरीक्षण करने आती हैं।
विज्ञापन

विधि का उल्लंघन करने वाली 12 मंडलों लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज, बस्ती, देवीपाटन, अयोध्या आदि की करीब चालीस से अधिक जिलों की बालिकाओं को यहां लाया जाता है। यहां उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद और खानपान का पूरा ध्यान महिला कल्याण विभाग की देखरेख में किया जाता है। प्रदेश में गाजियाबाद और बाराबंकी में ही बालिकाओं के सुधार गृह है। मामला न्यायालय में विचाराधीन रहने तक इन्हें यहीं रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवासिनियों की बढ़ती संख्या के बाद महिला कल्याण विभाग शहर में नए भवन की तलाश करने का दावा कर रहा है। लेकिन संवासिनियों की संख्या के आधार पर सुव्यवस्थित भवन न मिलने की बात कह रहा है। लॉकडाउन के चलते नए भवन की तलाश में देरी होने की जिम्मेदार अधिकारी बात कह रहे हैं।

राजकीय बालिका सुधार गृह में 40 संवासिनियां रह रही है। इस भवन में तीस लोगों के रुकने की क्षमता है। नए भवन की तलाश की जा रही है। अनिल कुमार मौर्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed