{"_id":"58b5bf864f1c1b05748308fd","slug":"suddenly-fire-flames-have-burnt-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक लगी आग से धू-धू कर जल उठी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक लगी आग से धू-धू कर जल उठी कार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
अचानक लगी आग से धू-धू कर जल उठी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक आग लगने से एक कार धू-धू कर जल उठी। इस घटना के दौरान चालक ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कुर्सी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी।
थाना कुर्सी क्षेत्र के लोहराहाट गांव निवासी मोबीन अपनी कार लेकर सोमवार की देर रात लखनऊ से लौट रहे थे। तभी दारापुर गांव के समीप कार में अचानक आग लग गई। कार में आग की लपटें उठती देख मोबीन ने किसी तरह रफ्तार धीमी की और नीचे कूद गए जिससे वह बाल-बाल बच गए।
कार में आग लगी देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई व इस मामले की जानकारी पुलिस व फायर कर्मियों को दी गई। फायर कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू किया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।