{"_id":"57239c864f1c1b6056a91508","slug":"suddenly-car-set-ablaze","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक आग का गोला बनी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक आग का गोला बनी कार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
कार जली
- फोटो : अमर उजाला
दो युवक कार से देवा आए थे। गुरुवार रात लौटते समय औसानेश्वर-हैदरगढ़ मार्ग पर कमालाबाद गांव के पास कार में अचानक आग लग गयी। कार सवार दोनों युवक गाड़ी से तुरंत बाहर निकल गए।
विज्ञापन
देखते ही देखते कार आग का गोला बन गयी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन हैदरगढ़ पर दी, जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिले के निहाल गढ़ निवासी मो. फरहान खान पुत्र हाजी मोहम्मद अनवाज खान अपने मित्र के साथ देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह की मजार पर दर्शन कर वापस जा रहे थे। रात लगभग साढे़ 11 बजे औशानेश्वर हैदरगढ़ मार्ग कमालाबाद गांव के पास बोनट से अचानक तेज धुंआ निकलने लगा।
विज्ञापन
फरहान ने जैसे ही कार रोक कर नीचे उतरे वैसे ही कार जलने लगी। दोनों युवक कार से निकल दूर भाग गए। कार को जलता देख गांव के निवासी श्रीनाथ यादव व ग्राम प्रधान पति सुशील वर्मा आदि ने सूचना फायर स्टेशन हैदरगढ़ पर दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।