फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sucide

संदिग्ध दशा में फंदे से लटका मिला युवक व किशोरी का शव

Thu, 23 Jun 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
sucide
फतेहपुर/ निंदूरा (बाराबंकी)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवक व किशोरी के शव बुधवार की सुबह संदिग्ध हालत में फंदे से लटके मिले। इसके बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

पहली घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपनाह गांव की है। यहां के निवासी छोटन्ने के पुत्र नूर आलम (22) मंगलवार रात घर में अकेला लेटा था। परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर लेटे थे। बुधवार की भोर उसकी बहन घर के अंदर गई तो कमरे में फंदे से भाई को लटकता देख चीखने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिवारीजन व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। आननफानन फंदे से युवक को नीचे उतारकर परिवारीजन सीएचसी फतेहपुर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि नूर आलम मनोरोगी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घुंघटेर थाना क्षेत्र के खुज्जी गांव निवासी रामनरायण की बेटी ऊषा (15) का शव बुधवार सुबह कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। परिवारीजनों ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार रात खाना खाने के बाद ऊषा कमरे में सोने चली गई थी। जबकि मां व बहन दूसरे कमरे में सोए थे।
बुधवार सुबह काफी समय बाद भी किशोरी कमरे से बाहर नहीं निकली तो मां ने आवाज लगाई। इसके बाद कोई आहट न होने पर मां कमरे में पहुंची तो वह फंदे से लटकी मिली। मां की चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन व पड़ोसी पहुंच गए। थानाध्यक्ष अमर चौरसिया ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का है।
फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश
कोठी। थाना क्षेत्र के कमालाबाद मजरे सेमरी गांव निवासी हेतराम निषाद की पत्नी कमला (25) का शव बुधवार की देर शाम घर के कमरे में ही फंदे से लटका मिला। संदिग्ध दशा में शव लटका देख हड़कंप मच गया। परिवारीजनों की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना मिलते ही सीओ हैदरगढ़ जेएस अस्थाना व प्रभारी निरीक्षक संजीव सोनकर मौके पर पहुंच गए।

फंदे से लटक रहे विवाहिता के शव को नीचे उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हेतराम का विवाह एक साल पहले हैदरगढ़ के रौनी गांव से हुआ था। मृतका के पिता छोटेलाल ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सीओ श्री अस्थाना ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed