फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sucide

बाग में फंदे से लटक मिला शव

Thu, 05 May 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
sucide
मसौली (बाराबंकी)। लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे बाग में बुधवार दोपहर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। शव काफी पुराना शव होने के कारण अवशेष बचे कंकाल से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र में दादरा गांव के पास हाईवे के किनारे एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। इसी के पीछे रामदीन का बाग है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने इस बाग में पेड़ पर फंदे से एक शव लटका देखा। इसकी सूचना सफदरगंज पुलिस को दी। इस पर एसओ ने आननफानन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिस प्रकार से शव पेड़ से लटका था।
विज्ञापन

उससे साफ लग रहा था कि उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। मामले की जांच कर रही पुलिस गुमशुदगी के मामलों को खंगाल रही है। वहीं पुलिस को मौके से एक मोबाइल मिला है। इसके सहारे पुलिस मामले की जांच के साथ शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि काफी दिन पुराना शव फंदे से लटका मिला है। युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed