फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sucide

एकतरफा प्यार में परेशान युवक ने की खुदकुशी

Wed, 10 Nov 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
sucide
देवा (बाराबंकी)। एकतरफा मुहब्बत में युवती के इंकार करने से आहत युवक ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। पहले तो परिवारीजन मामले को दबाने में जुटे थे। मगर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना देवा कोतवाली क्षेत्र की माती चौकी के तिंदोला गांव की है। सोमवार की देर शाम यहां के निवासी विनोद गौतम के 18 वर्षीय बेटे का शव घर के कमरे में ही रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिवारीजन युवक का शव देखकर परेशान हो गए। घर में कोहराम मच गया। मगर, मौत की वजह को लेकर समाज में किरकिरी न हो इसको लेकर परिवारीजन मामले पर पर्दा डालने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने किसी युवती से मुहब्बत करने व उसे पाने की चाहत न पूरी होने की बात लिखी है। उसके आगे उसने परिवारीजनों को इस मामले से कोई लेना-देना न होने व उसकी आंखें मौसी के बेटी को दान देने की बात कही है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed