फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sucide

फंदे से लटकते मिले महिला व किशोरी के शव

Wed, 14 Jul 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
sucide
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर एक महिला व एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। महिला की मौत मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के बिछलखा गांव में एक महिला ने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के पिता गिरजा सिंह के मुताबिक, उसने अपनी बेटी की शादी विछलखा निवासी बबलू यादव के साथ की थी। लेकिन उसके दामाद का अवैध संबंध उसकी चचेरी भाभी से चल रहा था।
विज्ञापन

यह बात जब पत्नी सुनीता (26) को पता चली तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। पति के अवैध संबंध को लेकर उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था। इससे परेशान होकर पत्नी सुनीता ने सोमवार रात छत में लगे छल्ले में रस्सी के सहारे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शव लटकता देख परिवारीजनों में हड़कम्प मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता का वर्ष 2013 में विवाह हुआ था। उसके बेटी अनन्या और बेटा हिमांशु व छोटू हैं। इंस्पेक्टर रामचंद्र सरोज ने बताया कि पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर पत्नी ने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति प्रदीप, देवर गुड्डू व भाभी के खिलाफ मृतका को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है।

उधर, शहर में कांशीराम कॉलोनी स्थित एक घर में एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। मंगलवार दोपहर इस बारे में पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई की है। मृतका निशा (16) ने आत्महत्या की है या फिर घटना के पीछे और कोई वजह है इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। कोतवाल अमर सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed