{"_id":"60a0190e8ebc3e25fd715c7f","slug":"sucide-barabanki-news-lko5781995168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
हरख (बाराबंकी)। एक युवक का शव उसके गांव के बाहर बाग में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है लेकिन युवक के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
सतरिख थाना क्षेत्र के दियानत नगर गांव निवासी दीपक मिश्रा (23) पुत्र जयशंकर मिश्रा शुक्रवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद देर रात तक घर ना पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दीपक की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। रात में गांव के बाहर स्थित एक बाग में उसका शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता पाए जाने से हड़कंप मच गया।
दीपक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर काफी खराब हाल हो गया है। परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया है कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली ह। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
फंदे से लटका मिली युवक की लाश
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। गांव में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसेनाबाद गांव में समीर (22) का शव घर की तीसरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला है। इनके गले में नारियल की रस्सी से फंदा कसा था। परिजनों ने जानकारी होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके की जांच की है। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि घर में शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। पीएम से मौत का कारण पता चलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)