Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Submission of the form is mandatory, otherwise the name may be struck off.

Barabanki News: फार्म जमा करना अनिवार्य, वरना कट सकता है नाम

Thu, 27 Nov 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 27 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Submission of the form is mandatory, otherwise the name may be struck off.
बाराबंकी। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ ही उनके संकलन और फीडिंग का काम भी गति पकड़ चुका है। आयोग के निर्देशों के अनुसार बीएलओ ने जो गणना प्रपत्र मतदाताओं को दिए हैं उन्हें साफ-साफ सही शब्दों में भरकर बीएलओ के पास जमा कर दें ऐसा न करने की दशा में आपका नाम मतदाता सूची से कट सकता है। ऐसा करने से पूरे देश में सिर्फ एक जगह पर ही आपका नाम रहेगा। इसलिए दो जगह से फार्म भरने से बचें और सभी प्रकार की जानकारी सही-सही दें। जिले की सभी छह विधानसभाओं में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जोरों पर चल रहा है। गणना प्रपत्र वितरण के साथ ही अब संकलन और फीडिंग का काम भी तेज हो गया है। इसलिए मतदाताओं से अपील की जाती है जो दो प्रतियों में गणना प्रपत्र बीएलओ ने आपको उपलब्ध कराए हैं आप उनमें मांगी गई जानकारी को सही और साफ शब्दों में भरकर फार्म को बीएलओ के पास जमा कर दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें वरना आपका नाम मतदाता सूची से कट सकता है।
विज्ञापन

-----------------
बॉक्स
शादी-विवाह का बहाना कर नहीं पहुंच रहे मतदाता
सआदतगंज। एसआईआर को लेकर मतदाता गंभीर नहीं है। जबकि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के फार्म जमा कराने का कार्य कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय अनूपगंज में बने बूथों पर क्रमश 732 में 438 प्रपत्र, 647 में 339 प्रपत्र, 788 में 460 प्रपत्र और 591 में 328 प्रपत्र ही जमा किए जा सके हैं। वहीं डडियामऊ के बूथों पर 732 में 440 प्रपत्र ही जमा किए जा सके हैं। बीएओ का कहना है कि मतदाता शादी विवाह का बहाना बताकर प्रपत्र लेकर नहीं पहुंच रहे हैं जिसे कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


बढ़े कर्मचारी, ग्रामीण भी कर रहे सहयोग
कोटवाधाम। एसआईआर के तहत तेजी से कार्य किया जा रहा है। बीएलओ के साथ ही गांव के जागरूक लोग भी आगे आकर प्रपत्र को तैयार कराने में जुट गए है। जहां पर अभी तक एक कर्मचारी कार्य कर रहा था वहां संख्या भी बढ़ाई गई है और अब दस दस घरों में कैंप लगाकर कार्य शुरू किया गया है। सिरौलीगौसपुर तहसील के खजुरी ग्राम पंचायत में काफी ज्यादा मतदाता है। यहां पर बीएलओ की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही कई ग्रामीणों को भी फार्म भरने में सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed