{"_id":"6aa1982627b298975e04ff4d","slug":"students-to-take-charge-of-the-parliament-in-schools-barabanki-news-c-315-1-brb1038-178962-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्कूलों में छात्र संभालेंगे संसद की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्कूलों में छात्र संभालेंगे संसद की कमान
Wed, 09 Sep 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। माध्यमिक विद्यालयों में अब छात्र-छात्राएं लोकतंत्र की बारीकियों से रूबरू होंगे। विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और अनुशासन की भावना विकसित करने के लिए युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक की तरफ से सभी शिक्षा बोर्ड के विद्यालयों को निर्देश भेजा गया है।
प्रतियोगिता का आयोजन जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त कॉलेजों में होगा। इसके संचालन के लिए जीआईसी बाराबंकी के प्रधानाचार्य राधेश्याम को जनपदीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। विद्यालयों को पहले राष्ट्रीय युवा संसद पोर्टल पर किशोर सभा के तहत पंजीयन कराना होगा। इसके बाद कक्षा छह से 12 तक के चयनित 50-55 विद्यार्थियों को अध्यक्ष, मंत्रिपरिषद और विपक्ष की भूमिका सौंपी जाएगी।
एक घंटे की बैठक में छात्र सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। चर्चा के दौरान किसी राजनीतिक दल या नेता पर टिप्पणी की मनाही रहेगी। कार्यक्रम के फोटो व वीडियो पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। डीआईओएस अमिता सिंह ने बताया कि इसके माध्यम से छात्र संसदीय प्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझ सकेंगे। सभी विद्यालयों को पोर्टल पर पंजीकरण कराकर अनिवार्यतौर पर इसका आयोजन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।