फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Strong sunlight and humid harass people

तेज धूप व उमस से हलकान रहे लोग

Tue, 28 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 28 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Strong sunlight and humid harass people
बाराबंकी में मंगलवार को चिलचिलाती धूप व उमस से बेहाल हुए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह आसमान में मेघा तो आए लेकिन कुछ देर बाद ही इठला कर चल दिए। सुबह मंद लेकिन शीतल चल रही बयार ने राहत दी लेकिन 11 बजते ही चटख धूप ने सबकी मुसीबत बढ़ा दी। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो उठे। साथ ही पारा भी चढ़ता गया जिससे लोग हलकान रहे। मंगलवार को तापमान अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज कई बार बदला। बादल तो छाए रहे लेकिन हल्की बारिश के बाद ही बादल चले गए। सोमवार की भोर तेज हवा के बाद हुई बारिश से भी राहत नहीं मिली। मंगलवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और चल रही ठंडी हवा से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


आसमान में बादल छाने से लोगों में बारिश की भी उम्मीद जगी। लेकिन 11 बजे ही धूप की तल्खी बढ़ती गई। साथ ही उमस भी बढ़ती गई। जिससे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। साथ ही पारा भी चढ़ता गया। लोग धूप से बचने के लिए छाता लेकर निकले और राहगीर पसीने से तर-बतर दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलाें में भी किसानों को बारिश का इंतजार है। बारिश न होने के बाद भी किसान धान की रोपाई कर रहे हैं। किसान खेतों में पंपिंग सेट, ट्यूबवेल व नहर के पानी के सहारे धान की रोपाई कर रहे हैं। मंगलवार को तापमान अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed