{"_id":"5abe7aa44f1c1bdd618b4856","slug":"storm-makes-the-weather-cool","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने गुल की बत्ती, उड़ गया टिनशेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने गुल की बत्ती, उड़ गया टिनशेड
Amarujala Bureau
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से राहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। तेज आंधी से जिले में भले ही कोई जानमाल का नुकसान न हुआ है लेकिन विद्युत लाइन के तार टूट जाने की वजह से कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति जरूर बाधित रही। इसे देररात जाकर सुचारु नहीं किया जा सका। वहीं जैदपुर कस्बे में एक लकड़ी के कारखाने पर रखी टिनशेड तेज हवाओं के चलते करीब 3 सौ मीटर दूर जा गिरी। गनीमत इस बात की रही कि इस टीन की चपेट में कोई नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे के आसपास धूल भरी आंधी आने से लोग परेशान हो उठे। सड़कों पर गुजरे रहे लोग अचानक धूल उठने से खुद का बचाव करते दिखाई दिए। लोगों को जहां जगह मिली वहीं पर जाकर खड़े हो गए। करीब आधा घंटे तक चली धूल भरी आंधी से कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई। आंधी रूकने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया गया लेकिन पावर कार्पोरेशन के कर्मचारी इसमें देररात तक सफलता हासिल नहीं कर सके थे। इसके अलावा जिले में कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन