{"_id":"30f58cf5cd418e1afd8c42f4e0c9bd8a","slug":"store-manure-suspended-three-warnings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकान निलंबित, तीन को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकान निलंबित, तीन को चेतावनी
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद की कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक दाम पर खाद की बिक्री खुलेआम की जा रही है। रविवार को जिलाधिकारी के आदेश पर कृषि अधिकारी ने सिरौलीगौसपुर में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान आठ दुकानों का निरीक्षण किया गया।
एक दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया जिस पर इसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है तथा तीन विक्रेताओं के अभिलेखों में कमी पाए जाने पर चेतावनी दी गई है।
जिला कृषि अधिकारी आरके यादव रविवार को सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के मुश्काबाद स्थित मेसर्स नेहा खाद भंडार पर छापा मारने पहुंचे। कृषि अधिकारी का सामने देख खाद विक्रेता दुकान बंद कर भाग निकला। जिस पर कृषि अधिकारी ने इनका खाद बिक्री का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कृषि अधिकारी ने इसके बाद सआदतगंज स्थित मेसर्स आरपी खाद भंडार, यहीं पर जायसवाल खाद भंडार का निरीक्षण किया। कृषि अधिकारी ने महमूदाबाद स्थित संजय खाद भंडार का भी निरीक्षण किया। कृषि अधिकारी ने बताया कि तीनों दुकानों पर अभिलेखों में कमी पाई गई जिस पर तीनों खाद विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही जिले के सभी खाद विक्रेताओं को सचेत किया जाता है कि खाद की दुकानों का निरीक्षण अभियान लगातार चलेगा। इस दौरान यदि निर्धारित मूूल्य से अधिक पर खाद की बिक्री करते पाई गई तो उस विक्रेता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है।