फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Stop by the police Bifre rural pople

थाना घेरने से रोकने पर बिफरे ग्रामीण, हंगामा

Mon, 23 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 23 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Stop by the police Bifre rural pople
बड्डूपुर थाने के पास बाजार में मांगों को लेकर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बड्डूपुर पुलिस की मनमानी से आक्रोशित रविवार की सुबह थाने को घेरने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) के पदाधिकारियों व ग्रामीणों को पुलिस ने थाने से कुछ कदमों की दूरी पर रोक लिया। इस पर ग्रामीणों ने वहीं पर हंगामा शुरू कर दिया और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बात नहीं बनती देख स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम फतेहपुर ने ग्रामीणों व यूनियन कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


एसडीएम ने उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो बात बनी। यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। स्थानीय पुलिस द्वारा लोगों की जमीनों पर जबरिया निर्माण पर विपक्षियों का सहयोग देने, किसानों व आमजन की समस्याओं के निस्तारण में रुचि नहीं लेने से भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बड्डूपुर थाना के घेराव की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बड्डपुर पुलिस ने थाना से कुछ दूरी पर ही रोक लिया। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर वहीं धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसओ ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने।


यूनियन जिला प्रभारी बाबा शिव शरण वर्मा ने कहा, पुलिस की मनमानी चरम पर है। पहुंचे एसडीएम सुनील कुमार ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया तब धरना समाप्त हो सका। इस मौके पर संगीत पाठक, राजीव नयन तिवारी, प्रभु सिंह चौहान, राकेश मौर्य, राजू मौर्य, डॉ. काशीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed