फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Statue of former minister Sangram Singh to be installed in the city

Barabanki News: शहर में लगेगी पूर्व मंत्री संग्राम सिंह की प्रतिमा

Wed, 08 Apr 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 08 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Statue of former minister Sangram Singh to be installed in the city
बाराबंकी। पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा को सपा नेताओं ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि दादा संग्राम सिंह के सम्मान में नगर पालिका परिषद में उचित स्थान पर आदमकद प्रतिमा लगवाई जाएगी। पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का 31 मार्च को निधन हो गया था।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने ने उन्हें नेक दिल, मिलनसार और प्रखर व्यक्तित्व का धनी बताया। कहा कि उनका कार्य, व्यवहार और विचार सदैव गरीबों, कमजोरों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि संग्राम सिंह वर्मा हमेशा गांव, गरीब और गुरबत में रहने वालों के उत्थान के लिए कार्य करते रहे। वे जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करते थे। इस मौके पर सदर विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, वीरेंद्र प्रधान, हिमांशू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed