{"_id":"684b1f507fa8825d98075764","slug":"staff-nurse-accused-ward-boy-of-molestation-barabanki-news-c-315-1-brb1001-141483-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्टाफ नर्स ने लगाया वार्डबॉय पर छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्टाफ नर्स ने लगाया वार्डबॉय पर छेड़खानी का आरोप
Fri, 13 Jun 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के एक सीएचसी पर रात्रि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने साथ में तैनात वार्डबॉय पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप लगाने वाली स्टॉफ नर्स का चार माह पहले सीएचसी अधीक्षक से भी विवाद हो चुका है।
पुलिस को दी तहरीर में स्टाफ नर्स ने बताया कि वह बुधवार की रात्रि में वार्ड आया के साथ ड्यूटी पर अपने कमरे में थीं। तभी ड्यूटी कर रहा एक वार्डबॉय कमरे में आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई के बाद धमकाते हुए भाग गया। जबकि वार्डबॉय का कहना है कि एक प्रसव पीड़िता के रात में अस्पताल आने पर वह स्टाफ नर्स को जगाने के लिए कमरे में गया था। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांचने के साथ ही रात में ड्यूटी करने वाले डाक्टर व अन्य स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। (संवाद)