फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Stadium A team became champion

Barabanki News: स्टेडियम ए की टीम बनी चैंपियन

Sun, 27 Aug 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 27 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Stadium A team became champion
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में स्टेडियम बी टीम को हराकर टाइगर क्लब ने फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मैच खेला गया, जिसमें कड़े मुकाबले में स्टेडियम ए टीम ने टाइगर क्लब को हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम बी और टाइगर क्लब के बीच खेला गया। प्रथम हाॅफ के दूसरे मिनट में टाइगर क्लब के ऋषभ तिवारी ने फील्ड गोल करके टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। हालांकि स्टेडियम बी ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन गोल नहीं कर सके। पहले हाॅफ के 32वें मिनट में टाइगर क्लब के खिलाड़ी प्रशांत ने एक और गोल करके टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मैच के दूसरे हाॅफ में स्टेडियम बी ने शुरू से ही अधिकतर समय अपने होल्ड में रखा और मैच के 50वें मिनट में अली ने एक गोल करके टीम में जोश भर दिया। लेकिन ज्यादातर निशानेबाजी ठीक न होने से बॉल पोल से दूर जाती रही। इस प्रकार टाइगर स्पोर्टिंग क्लब ने 2-1 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इसके बाद फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए और टाइगर क्लब के बीच खेला गया। मैच के पहले हाॅफ में टाइगर क्लब ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और विरोधी टीम को छकाए रखा। हालांकि स्टेडियम ए टीम की रक्षापंक्ति ने टाइगर क्लब को पेनाल्टी एरिया में नहीं घुसने दिया। दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल जारी रखा। जिसमें स्टेडियम ए को सफलता मिली और कन्हैया ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। टाइगर क्लब ने पहले हाॅफ में गोल करने के प्रयास किए, लेकिन गोल नहीं कर सके। अंतत: स्टेडियम ए की टीम ने फाइनल जीत शील्ड पर कब्जा कर लिया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव, हिना खान, मयंक द्विवेदी, रियाज खान, रवि कुमार, राकेश वर्मा, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed