फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sport

प्रतियोगिता में निंदूरा ब्लॉक रहा ओवरआल चैंपियन

Sun, 12 Dec 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
sport
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का समापन हो गया। बच्चों ने इस प्रतियोगिता में खूब दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन विकासखंड निंदूरा रहा और दूसरे स्थान पर विकासखंड पूरेडलई रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को हमको मन की शक्ति देना मन विजय करें.. प्रार्थना के साथ प्रतियोगिता शुरू हुई। बीईओ देवा राम नारायण यादव ने हरिवंश राय बच्चन की कविता- लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.. के माध्यम से बच्चों के अंदर जोश और उत्साह का संचार किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निंदूरा ब्लॉक के बच्चों का दबदबा रहा। लंबी कूद में निंदूरा ब्लॉक के दानिश, ऊंची कूद में निंदूरा ब्लॉक के ही अनुज अव्वल रहे। कबड्डी में देवा तो खो-खो में निंदूरा ने बाजी मारी। अंत्याक्षरी में बंकी प्रथम और निंदूरा द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक एवं प्राथमिक स्तर बालिका में व्यक्तिगत चैंपियनशिप बनीकोडर ब्लॉक को मिली। वहीं पूर्व माध्यमिक स्तर बालक वर्ग में बंकी के चंद्रशेखर एवं पूर्व माध्यमिक स्तर बालिका में मसौली की शशि को मिला। समापन सत्र में मुख्य अतिथि बीईओ संजय कुमार शुक्ला, विशिष्ट अतिथि बीईओ सुशील कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ सिरौलीगौसपुर अशोक गुप्ता किया। इस मौके पर बीईओ आरपी यादव, अजय गुप्ता, शालिनी गुप्ता, अर्चना यादव, राजेंद्र त्रिपाठी, वेद श्रीवास्तव, डॉ. राकेश यादव, ऋतु अग्निहोत्री मेवालाल, नीता राय आदि मौजूद रहे।
सुपर ओवर में 12 रनों से जीती लाइन इलेवन
महादेवा। महादेवा के मेला मैदान में चल रहे मनीष अवस्थी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप द्वारा टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहला मैच अनुभव इलेवन व लाइन इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अनुभव इलेवन की टीम ने शिवा के 50 रनों की बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में 115 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लाइन इलेवन की टीम ने भी 115 रन बनाकर मैच बराबर कर लिया।

दोनों टीमों के कप्तान व अंपायर की बातचीत के बाद सुपर ओवर का मैच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाइन इलेवन की टीम ने एक ओवर में 26 रन बनाए। जवाब में अनुभव इलेवन की टीम 14 रन ही बना सकी और 12 रन से उसे हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री गोप ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में छुपी प्रतिभा निकलकर देश-विदेश तक नाम रोशन करेगी। इस तरह के आयोजन क्षेत्रों में होने चाहिए। इस मौके पर पर अजय तिवारी, कमलेश पांडेय, रवि सिंह, मनोज वर्मा आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed