{"_id":"6182e3455c5aea493f021711","slug":"sport-barabanki-news-lko6030809105","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम सी व रेड की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम सी व रेड की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पद्मश्री केडी सिंह बाबू स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग का फाइनल मैच बुधवार को स्टेडियम ए व स्टेडियम सी के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम सी टीम के आदिल ने खेल के पांचवें मिनट में गोल करके चैम्पियनशिप पर 1-0 से कब्जा किया।
सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला स्टेडियम रेड व बेगमगंज क्लब की टीम के बीच खेला गया। स्टेडियम रेड की टीम के शुभम कश्यप ने दूसरे मिनट में शानदार गोल किया। खेल के आठवें मिनट में केशव ने मैदानी गोल कर बढ़त बनाई। बेगमगंज क्लब ने खेल के 19वें मिनट आशीष प्रकाश ने गोल करके पहले हाफ में स्कोर 2-1 किया। मैच का तीसरा गोल स्टेडियम रेड की ओर से विक्की, सौरभ, केशव ने 31वें, 36वें व 38वें मिनट में गोल कर 5-1 से मैच पर कब्जा किया।
मुख्य अतिथि सरताज चौधरी द्वारा विजयी टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर हॉकी एसोसिएशन अध्यक्ष महबूब किदवई, उप क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी, हॉकी सचिव मजहर अजीज खां, असलम, अमित सिंह, चंदन अस्थाना, चंदा रानी, नजमुल हसन, मुजीब अहमद, जयशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)