{"_id":"610ed9a28ebc3e77567cc8fc","slug":"sport-barabanki-news-lko5903734187","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक में नीरज के गोल्ड से झूमे खेमप्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो ओलंपिक में नीरज के गोल्ड से झूमे खेमप्रेमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने की खुशी पर पूरा देश झूम उठा है। खिलाड़ियों से लेकर आम आदमी तक इस कामयाबी पर फख्र कर रहा है। विजेता खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। इस कामयाबी पर हर कोई अपने खिलाड़ियों पर गर्व महसूस कर रहा है।
केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खिलाड़ियों ने जहां एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस कामयाबी पर बधाई दी वहीं तिरंगा लहराकर जीत की खुशी मनाई। खेल प्रशिक्षक सरवर नवाब ने कहा कि नीरज ने लंबे समय बाद देश को यह कामयाबी दिलवाकर हर किसी का सिर ऊंचा कर दिया है। इससे भारतीय खिलाड़ियों का पूरे विश्व में सम्मान बढ़ेगा।
खिलाड़ी विनायक निगम, अभिषेक यादव, सौरभ सिंह, मुबशिर इस्लाम, विपृज निगम, तहा शकील, अंतरिक्ष ने कहा कि नीरज पूरे देश के खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल बनकर उभरे हैं। वहीं बीएमडब्लू टीम के सदस्य चरनजीत गाबा, चरनजीत सिंह, मोनू सिंह, सुशील गुप्ता, संदीप बाथम पिंकी, श्याम मोहन वैश्य, शिवकुमार गुप्ता, संजीव बक्शी, विक्की सरदार, सोनू सरदार, रवि नाग, हिमांशु वर्मा, राजू पटेल आदि ने खुशी का इजहार किया है। बंकी कस्बे में सभासद रुद्र प्रसाद अवस्थी, अखिलेश बाजपेई, विवेक तिवारी, दीपक यादव आदि ने तिरंगा लेकर जश्न मनाया।