फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   speeding vehicle crushed cyclist in Barabanki his body was found scattered on road

Barabanki: तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को कुचला, सड़क पर बिखरी मिली लाश; जल चढ़ाकर मंदिर से लौट रहे थे घर

Mon, 29 Sep 2025 04:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 04:09 PM IST
सार

बाराबंकी में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को कुचल दिया। उसकी लाश सड़क पर क्षत विक्षत हालत में पड़ी मिली। वह जल चढ़ाकर मंदिर से घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। 

विज्ञापन
speeding vehicle crushed cyclist in Barabanki his body was found scattered on road
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र स्थित नारायण रेस्टोरेंट के पास हुआ। क्षेत्र के बकौली मजरा रानीमऊ निवासी अशोक कुमार (55) सुबह बुढ़वा बाबा तासीपुर मंदिर में जल चढ़ाने गए थे। वहां से साइकिल से घर लौट रहे थे। रेस्टोरेंट के पास तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से उन्हें कुचल दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव क्षत-विक्षत हाल में मिला। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed