फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   speeding vehicle collided with car in Barabanki two died while one in critical condition

Barabanki: तेज रफ्तार वाहन ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत... एक की हालत नाजुक; लखनऊ से श्रावस्ती जा रहे थे

Mon, 15 Dec 2025 10:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Dec 2025 10:36 AM IST
सार

बाराबंकी में तेज रफ्तार वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह लोग लखनऊ से श्रावस्ती जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
speeding vehicle collided with car in Barabanki two died while one in critical condition
हादसे के बाद मौके पर जमा लोग व मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में सोमवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां लखनऊ की ओर से श्रावस्ती की तरफ जा रही कार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन


हादसा मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बिरौली के पास हुआ। मूल रूप से श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के सुधीखा गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा के बेटे संतोष मिश्रा, अपनी मां शांति देवी और संतोषी कुमारी व एक साथी के साथ घर जा रहे थे। हादसे में चारों गंभीरू रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने शांति देवी (70) और एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि संतोषी का इलाज जारी है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed